औकाफ इस्लामिआ राजौरी DC को राशि देते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
* COVID19 का प्रकोप: प्रशासक औकाफ, व एक महिला शमीम अख्तर ने जिला आपदा प्रबंधन निधि में 14.50 लाख का दान दिया संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए जिला स्तरीय कोष जुटाने के लिए प्रशासक औकाफ और चेयरमैन शाहदरा शरीफ तीर्थ समिति अब्दुल कयून डार ने जिला आपदा प्रबंधन कोष में 11 लाख रुपये की राशि का योगदान दिया। वहीँ उनकी पत्नी शमीम अख्तर ने अपनी व्यक्तिगत बचत में से 3.5 लाख की राशि भी दान में दी। डिप्टी कमिश्नर राजौरी मोहम्मद नजीर शेख को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राजौरी शेर सिंह की मौजूदगी में चेक सौंपे गए। उपायुक्त राजौरी मोहम्मद नजीर शेख ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि जिला आपदा प्रबंधन कोष में उनके दान के लिए प्रशासक औकाफ और उनकी पत्नी के प्रयासों की सराहना की। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन राजौरी के पास जिला आपदा प्रबंधन कोष में 25 लाख रुपये की राशि है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए यह सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे मदद के लिए आगे आएं और जरूरतमंद परिवारों को जरूरी सामान मुहैया कराने के अलावा ऐसे फंडों में दान करें। उन्होंने यह भी बताया कि डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फंड में राशि का इस्तेमाल जिले में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत बनाने के लिए किया जाएगा और उक्त राशि से GMC राजौरी के लिए 4 वेंटिलेटर खरीदे जाये गे। उन्होंने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन राजौरी की आम जनता को सभी मूलभूत आवश्यकताएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने जनता से अपने घरों में रहकर तालाबंदी के दिशानिर्देशों का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
औकाफ इस्लामिआ राजौरी DC को डोनेशन देते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
औकाफ इस्लामिआ राजौरी DC को डोनेशन देते हुए