फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूना है आसमां में बांधा समां

Sun, 07 Feb 2016 01:02 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कलाकारों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए पुलिस द्वारा मंच प्रदान किया गया। थन्नामंडी तहसील के सरकारी डिग्री कालेज में शनिवार को आयोजित छूना है आसमां कार्यक्रम में थन्नामंडी व दरहाल तहसीलों के स्कूल, कालेज के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज जॉनी विलियम, एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में दो वर्ग जूनियर व सीनियर में छात्रों ने गायिकी में अपने जौहर दिखाए।

सीनियर वर्ग में थन्नामंडी डिग्री कालेज के छात्र यासिर बशीर ने प्रथम, इसी कालेज के वासित लतीफ ने दूसरा और सरकारी हाई स्कूल मनयाल थन्नामंडी के छात्र शाहजाद खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं जूनियर वर्ग में सरकारी हाई स्कूल दरहाल के छात्र गुलाम मोहिउद्दीन ने प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल दरहाल की छात्रा शाबस्ता मजीद ने दूसरा और केरलाइट पब्लिक स्कूल थन्नामंडी के छात्र अहमद रजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं इस अवसर पर कलाकारों को को संबोधित करते हुए एडीपीओ व वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल मंच प्रदान होना चाहिए। वहीं छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों से सम्मानित कर उन्हें प्रेरित भी किया गया।

थन्नामंडी के सरकारी पीजी कालेज के वाइस प्रिंसिपल अब्दुल रशीद कादरी, एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तार तालिब, एसएचओ नरेंद्र सिंह सहित कालेज के स्टाफ व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीतों की सभी श्रोताओं ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें