फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के योद्धा के रूप में कार्य कर रही आशा वर्करों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना के योद्धा के रूप में कार्य कर रही आशा वर्करों को किया गया सम्मानित संवाद न्यूज़ एजेंसी  राजौरी  सब डिस्ट्रिक्ट कोटरंका में COVID-19 की भयानक बीमारी के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध मे योद्धा के रूप मे कार्य कर रही आशा वर्कर को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।  ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कांडी डॉ इकबाल मलिक के साथ इस अवसर पर तहसीलदार सैयद साहिल अली (केएएस) और एसएचओ मुश्ताक चौधरी और अन्य फ्रंट-लाइन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही इस अवसर पर बीएमओ ने संबोधित करते हुए बताया कि सभी मेधावी सेवा प्रदान कर रहे हैं लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने असाधारण और विशिष्ट रूप से वीरता और योग्यता के उत्कृष्ट कार्य किए हैं, जिन्हें मान्यता और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। ब्लॉक कंडी के तीन आशा वर्करों ने सराहनीय काम किया, उनमें से एक गांव कंडी की परवेज अख्तर ने पॉलीथीन शीट और कपड़े का उपयोग करके घर में पीपीई किट तैयार की।  वहीँ गाँव की दूसरी आशा वर्कर नशात बेगम ने स्मार्ट अभिनय करते हुए कुछ दिन पहले चार ऐसे यात्रियों को रोका था जो रात को 8 बजे यूटी के रेड ज़ोन वाले क्षेत्र से आ कर अपने गाँव में प्रवेश करने वाले थे। वहीँ एक अन्य आशा वर्कर आफ़ताब बेगम ने कोरोना के पॉजिटिव एक मरीज़ के 4 अन्य साथियों को ट्रैक करने मे पुलिस कि मदद की थी जो कश्मीर घाटी से पैदल अपने गांव मे छिप गए थे।   ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कंडी डॉ मलिक ने आशाओं की सराहनीय सेवाओं को मान्यता देते हुए उन्हें 3000 रुपए प्रत्येक को नकद पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। वहीँ इस अवसर पर सभी फ्रंट-लाइन योद्धाओं को तहसीलदार कोटरंका ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि अन्य सभी फ्रंट-लाइन कार्यकर्ताओं को बिना किसी डर के COVID -19 वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखनी है ताकि इस लड़ाई को जीत सके। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें