फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल किया 20 जानवरों को बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल दो वाहनों को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थन्नामंडी में नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक जेके 02 एटी 0665 और एक जुंगा जेके 11 एफ 5872 को रोका। जांच में दोनों वाहनों में 11 और 9 पशु लदे पाए गए। दोनों वाहन बिना अनुमति के बफलियाज की ओर जा रहे थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर वाहनोें को जब्त कर पशुओं को छुड़ाया और तस्करों को दबोच लिया गया। पुलिस ने तस्कर मोहम्मद महरूफ निवासी कस्सी पता रियासी, बिलाल अहमद निवासी बडाकाना थन्नामंडी को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ डॉ. इम्तियाज अहमद की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें