फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी पुलिस ने तसकरो से 31 पशुओ को किया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी/ नौशेरा। कालाकोट में पुलिस ने चार मवेशी तस्करी की कोशिशों को विफल कर 31 मवेशियों को मुक्त करा दिया। पुलिस ने बताया कि कालाकोट थाने की टीम ने देर रात सियालसुई मोड़ के पास नाका लगाया। करीब दो बजे सौलकी की ओर से आ रहे दो टाटा मोबाइल वाहन नंबर जेके11बी- 8588 और जेके11ई- 5172 को रुकने का इशारा किया गया। चालकों ने रुकने के बजाय वाहनों की रफ्तार तेज कर दी और फरार हो गए। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया और लगभग 15 किलोमीटर की दूरी के बाद दोनों वाहनों को उडारनी की ओर से रोक लिया, लेकिन तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। दोनों वाहनों की जांच के दौरान सात-सात मवेशियों को लदा पाया। पुलिस ने कालाकोट थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अन्य मामले में धर्मसाल पुलिस स्टेशन की एक टीम ने विशेष नाके के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन को रोका और जांच की तो पाया कि उसमेें 8 पशु लादे हैं। पुलिस को देख तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गए, पुलिस ने वाहन जब्त कर पशुओं को आजाद कर दिया। इसी तरह से नारला इलाके में कुछ तस्कर 3 पशुओं को पैदल ही घाटी की ओर ले जा रहे थे। जब पुलिस ने पशुओं को मुक्त करा दिया। पुलिस ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए फरार पशु तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें