राजोरी। थन्नामंडी में पुलिस ने चोरी के मामले में एक को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाने में दो अक्तूबर को चोरी का मामला दर्ज किया गया। इसमें एक व्यक्ति ने बकरी और पैंतीस हजार रुपये से अधिक की की चोरी की शिकायत की है। एसएचओ फरीद अहमद की देखरेख में पीएसआई विकास खुल्लर के नेतृत्व में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के दौरान रियासी जिले के चासाना माजरा कुंड निवासी शौकत अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान खुलासा करने पर बकरी और 28 हजार रुपये बरामद किए गए। संवाद