राजोरी। नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके धंधे के खिलाफ जारी प्रयास के तहत पुलिस ने दो तस्करों को 8 ग्राम हेरोइन कके साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पीएसआई आकाश शर्मा के नेतृत्व में थन्नामंडी की एक टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, इस पर उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी पहचान मोहम्मद शफीक निवासी पंघाई थन्नामंडी और अमीर सम्याल निवासी हसप्लोट थन्नामंडी के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से 8 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद