फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के स्कूल ने मनाया वार्षिक खेल दिवस

Fri, 25 Dec 2015 07:21 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुरादपूर स्थित सेना के वेली व्यू आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने भाग लिया। स्कूल परिसर में आयोजित खेल दिवस मे छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बच्चों ने नीबूं दौड़, बोरी दौड़, गुब्बारा दौड़ में भाग लेने के अलावा चौथी और पांचवी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने 10मीटर , 50 मीटर और 200 मीटर रिले दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के अभिभावकों व बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति सैन्य अधिकारी ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने पर बल देते हुए कहा कि इससे बच्चों को संपूर्ण विकास होता है और उनका पढ़ाई में मन भी लगता है।

अधिकारी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि छोटे बच्चों में खेलकूद की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्कूल भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कारों से सम्मानित कर उन्हें प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें