जिले के दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को आंखों से संबंधित रोगों की जांच व उपचार के मकसद से सेना ने नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
राजोरी स्थित सेना की ऐस ऑफ स्पेड डिवीजन द्वारा सेना के 150 जनरल अस्पताल में आयोजित शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई।
सैन्य विशेषज्ञ डाक्टरों ने इस दौरान पाया कि अधिक लोग मोतिया बिंद नाम के आंखों के रोग से पीड़ित हैं। इस अवसर पर 40 साल से लेकर 95 साल तक की आयु वर्ग के करीब 30 मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया।
डाक्टरों ने सभी 30 मरीजों का मोतिया बिंद का मुफ्त ऑपरेशन कर उनकी आंखों में आईओ लेंस डाले। मरीजों को मुफ्त में दवाएं वितरित करने के साथ-साथ उन्हें काले चश्मे भी दिए गए। लोगों ने सेना के इस कदम की सराहना जमकर सराहना की।