फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: राजौरी में नियंत्रण रेखा पर सेना ने संदिग्ध आतंकवादियों पर की गोलीबारी, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

Wed, 04 Mar 2026 10:31 AM IST
Akash Dubey पीटीआई, राजौरी

सार

भारतीय सेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की। गोलीबारी के बाद क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने मंगलवार सुबह राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की। यह गोलीबारी संदिग्ध आतंकवादियों पर की गई, जो सीमा पार करने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों पर भारतीय सेना ने गोलीबारी की। संदिग्धों को तड़के करीब 4:15 बजे तुरकंडी अग्रिम क्षेत्र से इस तरफ घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने बताया कि एलओसी की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए गोलीबारी की। क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

19-20 फरवरी को, सेना के जवानों ने राजौरी के सुंदरबानी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। इस कार्रवाई में कुछ हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें