कालाकोट में डॉक्टरों को सम्मानित करते थे ना
- फोटो : AMAR UJALA
सेना ने स्वास्थ्य कर्मियों व मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोनावायरस/ कोविड-19 के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों व मीडिया कर्मियों के कार्य तथा योगदान को देखते हुए सेना की 63 आरआर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सम्मानित समारोह के दौरान सेना के अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं उसकी जितनी सराहना की जाए कम है क्योंकि अपनी जान की भी परवाह न करते हुए दिन रात सेवा करते हुए अपने दायित्व निभा रहे हैं और किसी को देखते हुए ऐसे कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का हमने फैसला किया। वहीं इस दौरान सेना अधिकारी ने डॉक्टरों स्वास्थ्य कर्मियों को फूल बरसाए और साथ ही साथ मीडिया कर्मियों की भी सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों मीडिया कर्मियों की बदौलत ही भारत कोरोनावायरस जैसी महामारी को मात देने में लगा है।