फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित. भेट की पीपीइ किट, सैनिटाइजर व मास्क

विज्ञापन
भारतीय सेना राजोरी में डॉक्टरों को वितरित करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सेना ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित. भेट की पीपीइ किट, सैनिटाइजर व मास्क संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी. कोरोनावायरस के दौरान कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे डाक्टरों व अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों को भारतीय सेना ने सम्मानित किया। रविवार को जीएमसी राजोरी में भारतीय सेना ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जीएमसी राजोरी के डॉक्टरों नर्सों व अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों को मिठाई देकर उनका स्वागत किया व उनका मनोबल बढ़ाया। वहीं भारतीय सेना ने कोरोना से लड़ रहे डाक्टरों व अन्य को सैनिटाइजर, मास्क व पीपीइ किट भी वितरित किए। वही इस अवसर पर सैन्य अधिकारी ने डाक्टरों और नर्सों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार से वह दिन रात अपने परिवार को भूलकर आम लोगों की सेवा में लगे हैं वह हमेशा याद रखा जाएगा. घातक कोरोनावायरस के प्रकोप से आम जनता को बचाने के लिए डॉक्टर व अन्य कर्मचारी को रोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं वह अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। सेना ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सेना उनकी हर संभव सहायता के लिए हमेशा तैयार खड़ी मिलेगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें