नौशेरा में शुक्रवार को सेना ने 68वां नौशेरा दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान सेना की ऐस ऑफ स्पेडस डिविजन ने तहसील नौशेरा में रंगारंग समारोह का आयोजन किया।
समारोह नायक जादूनाथ सिंह परमवीर चक्र और अन्य वीर सेनानियों की स्मृति में मनाया गया, जिन्होंने वीरता पूर्वक 1947-48 भारत और पाकिस्तान युद्घ में नौशेरा की रक्षा की।
समारोह का शुभारंभ नौशेरा ब्रिगेड द्वारा नौशेरा काफिला मैदान पर सैन्य परिशुद्घता को दर्शाते हुए, सेना के घुड़सवारी कौशल प्रदर्शन के साथ किया। नौशेरा के बच्चों, बहादुर जवानों के कारनामों को देखकर दर्शक दंग रह गए।
कारनामों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। समारोह के अंत मेंसेना ने परेड और संगीत के तालमेल को दर्शाते हुए बैंड का भव्य प्रदर्शन किया।
इस उत्सव में डिप्टी जीओसी ऐस ऑफ स्पेड डिवीजन के राकेश कुमार, एडिशनल एसएसपी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर मानसी चौधरी, अविनाश चौधरी, सोनाली चौधरी, प्रिया, मनप्रीत कौर, कशिश, चौधरी, सोनिया चौधरी आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका मनोबल बढ़ाया गया।