फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने किया एकता कमेटी का गठन

Tue, 26 Jan 2016 01:01 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने शहर में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के मकसद से सोमवार को राजोरी एकता कमेटी का गठन किया। सेना की एस ऑफ स्पेड डिवीजन द्वारा कार्यक्रम के दौरान कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन


एएलजी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के में विभिन्न धर्मों, सियासी पार्टियों के लोगों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सेना के जीओसी, डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट, एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह सहित सैन्य अधिकारी व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया व उन्होंने अपने कर्तव्यों के अधिकार पत्र पढ़े। कमेटी सदस्यों द्वारा शांति बनाए रखने के लिए और राजोरी शहर में नागरिक प्रशासन, सेना की सहायता से सांप्रदायिक सद्भाव बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने तहेदिल से शांति पहल करने के लिए सेना के प्रति आभार प्रकट किया व आशा व्यक्त की कि वह प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्य को निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें