फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजग नागरिक और सतर्क इंटरनेट यूजर बनें छात्राएं

विज्ञापन
राजोरी में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। देश और समाज में जिस तरह से नागरिक का सजग होना जरूरी है, उसी तरह से साइबर स्पेस पर सतर्क यूजर होना आवश्यक है। कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के जरिए हम ऐसी दुनिया में होते हैं, जहां छल-कपट और धोखाधड़ी की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन

साइबर स्पेस पर छात्राओं को बेहद सतर्क रहना होगा। एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम ने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति आगाह करने के साथ ही बुनियादी सतर्कता का पाठ भी पढ़ाया। एसएसपी असलम अमर उजाला की ओर से शनिवार को कन्या मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अपराजिता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा कि छात्राओं को समझना होगा कि साइबर अपराध उनसे ज्यादा दूरी पर नहीं है। कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल के जरिए इंटरनेट सहूलियत है तो इसमें अपराध की भी संभावना है। एसएसपी ने साइबर अपराध क्या होता है और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए, इसे लेकर छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

---
अनजान ई-मेल का एक क्लिक में भी जोखिम
एसएसपी ने कहा कि निजी या किसी शासकीय कार्यों में उपयोग होने वाले कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल के ईमेल पर ऐसे मेल करना जिस पर आप गलती से क्लिक करते हैं या कोई गलती से उपयोगी मेल समझ कर पर्सनल जानकारी देने की स्थिति में साइबर अपराध होने की संभावना हो सकती है। इंटरनेट की मदद से सोशल साइट्स पर गैर कानूनी फोटो या ऐसी भ्रांतियां फैलाना भी साइबर अपराध हो सकता है। मोबाइल में किसी बैंक के नाम से या किसी सरकारी योजना के नाम से मैसेज में कोई फर्जी लिंक शेयर करना भी साइबर अपराध होता है।
---
पासवर्ड को याद करें और बदलते रहें
एसएसपी ने कहा कि ईमेल आईडी का पासवर्ड कहीं पर लिखने की बजाए याद रखें और समय-समय पर इसे बदलते रहें। लॉगिन यूजरनेम और पासवर्ड की गोपनीयता जरूरी है। मोबाइल और लैपटॉप में एंटीवायरस रखें जो समय-समय पर स्वत: वायरस को नष्ट करता है।
मनी ट्रांसफर एप जैसे नेटबैंकिंग व अन्य जो भी आप उपयोग करते हों काम होने पर तुरंत लॉगआउट करें। एसएसपी ने छात्राओं से अपील की कि वह किसी भी समस्या को लेकर पास के पुलिस स्टेशन में संपर्क करें या एसएसपी कार्यालय पहुंच कर बताएं।
------------
कार्यक्रम से गरीब बच्चियों को होगा लाभ
राजोरी। स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल रऊफ डार ने कहा कि स्कूल में दूरदराज के गांवों की गरीब बच्चियां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। छात्राएं मुख्य अतिथि की बातों पर ध्यान देकर उन्हें अपने जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने एसएसपी से अपील करते हुए कहा कि वह इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करें। यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें