फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: करोड़ों के वित्तीय आवंटन को मंजूरी दी

Sun, 09 Mar 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजीबीएसयू के उप-कुलपति ने दिया बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के उप-कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने शिक्षा और छात्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय आवंटन को मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत विश्वविद्यालय में छात्रावास, खेल सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों और डिजिटल सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा।
प्रमुख स्वीकृत परियोजनाओं में नर्सिंग गर्ल्स हॉस्टल के लिए 375 लाख, 200 सीट क्षमता वाला इनडोर गेम्स स्टेडियम के लिए 550 लाख, नए मुख्य द्वार के लिए 75 लाख रुपये, बायो साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल के लिए 28 लाख रुपये, नर्सिंग कॉलेज में पोषण एवं सामुदायिक प्रयोगशाला उन्नयन के लिए 30 लाख रुपये, केंद्रीय इंस्ट्रूमेंटेशन सुविधा की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये, स्वास्थ्य केंद्र के पास बास्केटबॉल कोर्ट के लिए पांच लाख रुपये, गर्ल्स हॉस्टल के लिए अतिरिक्त सुविधाएं के लिए 12 लाख रुपये को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट के लिए पांच लाख, वाई-फाई कैंपस नेटवर्क के लिए 50 लाख, एसओईटी के लिए प्रयोगशाला उपकरण खरीद के लिए 100 लाख रुपये और बायो साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी प्रयोगशालाओं के उन्नयन के लिए 150 लाख रुपये को मंजूरी दी है। प्रो. जावेद इकबाल ने कहा कि इन पहलों से छात्रों को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत प्रयोगशालाओं और अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय का लक्ष्य विश्व स्तरीय शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें