फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों के सेवन और मादक पदार्थों की तस्करी पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के पलमा क्षेत्र स्थित नवाज पब्लिक स्कूल में रोमियो फोर्स की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारणों और प्रभावों के बारे में शिक्षित करना था। छात्रों को ड्रग्स से दूर रहने के विभिन्न तरीकों और उसके बचाव के साधनों के बारे में भी बताया गया। स्कूल में शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी देखी गई। छात्रों द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और व्यक्ति, परिवार और समाज पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालने वाली एक स्किट प्रस्तुत की। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों द्वारा दवा जागरूकता रैली के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। छात्रों को परिवारों और समाज में संदेशवाहक फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि युवा और वयस्क को नशाखोरी के शिकार होने से बचाया जा सके। इस कार्यक्रम में 20 शिक्षकों और 300 के करीब 195 लड़के और 105 लड़कियाें ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें