फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बड्डाल में सहायता के लिए एम्बुलेंस स्वास्थ्य टीमें अाैर आशा वर्कर तैनात

Mon, 13 Jan 2025 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
हालात का जायजा लेते डीआईजी, डीसी और एसएसपी। संवाद - फोटो : rajori
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

राजोेरी। डीआईजी राजोेरी-पुंछ, तेजिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर(डीसी) अभिषेक शर्मा और एसएसपी गौरव सिकरवार ने जमीनी हालात का जायजा लेने और समुदाय को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए बड्डाल का दौरा किया।
डीसी ने निवासियों को आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए एम्बुलेंस, स्वास्थ्य टीमों और आशा कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। इसके अलावा आम जनता से निर्बाध समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए अन्य विभागों को सक्रिय किया है।
विज्ञापन

बीमार रोगियों से नमूने एकत्र किए गए हैं। बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख हुए है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे के कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम जनता से कहा है कि वे घबराएं नहीं और अधिकारियों द्वारा जारी किसी भी सलाह का पालन करें। उधर, स्वास्थ्य टीमों के अलावा पुलिस ने भी इस मामले में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उनकी तत्काल चिंताओं को समझा और जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर हस्तक्षेप और संयुक्त विभागीय प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। एसएसपी गौरव सिकरवार ने निवासियों को सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और किसी भी आकस्मिक मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बड्डाल के निवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी चिंताओं को दूर करने और व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें