फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में पहुंची दो ट्रक डीएपी खाद

विज्ञापन
डीएपी खाद्व के लिए मारामारी सुंदरबनी में एक ट्रक आई डीएपी खाद्व किसानों ट्रक के बीच से ही उठा ली ख - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी में वीरवार को दो ट्रक डीएपी खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। इनमें एक ट्रक सुंदरबनी और दूसरा बैरीपतन तहसील के बाजाबांईं में पहुंचा है। खाद की जानकारी मिलते ही किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा, और देखते ही देखते दो ट्रक कुछ ही समय में खाली हो गए।
विज्ञापन

नगर में जैसे ही एक ट्रक डीएपी खाद से भरा ट्रक पहुंचा तो लेने के लिए किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ ही क्षणों में किसानों ने ट्रक के बीच से ही डीएपी खाद खरीद ली। इसी प्रकार से सीमावर्ती क्षेत्र की बैरीपतन तहसील के बाजाबांई में भी हुआ, जिसमें किसानों ने ट्रक के बीच से ही डीएपी खाद खरीद ली तथा बाकी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस संबंध में खाली हाथ लौटने वाले किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार जान बूझकर किसानों को परेशान कर रही है। क्योंकि जिन किसानों का पूरे परिवार का दारोमदार खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है। उन्हें डीएपी खाद के लिए भी भटकना पड़ रहा है, जबकि किसानों को पैसे देकर खाद लेनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि पैसे लेकर भी जो सरकार खाद बीज नहीं उपलब्ध करा सकती है, तो मुफ्त में सरकार कहां से देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें