नौशेरा। किसान नेता व भवानी-ए के सरपंच सुनील चौधरी की देखरेख में बुधवार को बैठक कर सरकार व कृषि विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। सरपंच ने बताया कि कृषि विभाग के पास अनेक योजनाएं तो हैं, जिसका लाभ किसान को नहीं मिल रहा है। चंद चहेतों को ही लाभ मिलता है। इसका मुख्य कारण किसानों को जागरूक नहीं किया जाता। एक माह भारी वर्षा व ओलावृष्टि के चलते किसान को भारी नुकसान हुआ है, इससे पहले भी किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया। इस मौके पर विजय कुमार, मनजीत कुमार, राजेश आदि की मौजूदगी रही। किसानों की सुध लेकर खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। संवाद