फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में प्रदर्शनकारियों ने रोका उपायुक्त का काफिला

विज्ञापन
सड़क की खस्ता हालत और बिजली की अघोषित कटौती बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने रोका डीसी - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल को बुधवार को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब वह बुद्धल के समोट गांव से जनता दरबार में भाग लेकर लौट रहे थे। रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनका काफिला रोक लिया, और करीब एक घंटे तक डीसी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

राजोरी से करीब 35 किलोमीटर दूर राजोरी बुद्धल सड़क मार्ग स्थित मंदिर गाला क्षेत्र में मंदिर गाला से तरकस्सी जाने वाली सड़क की खस्ता हालत और बिजली की अघोषित कटौती बंद करने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। इस बीच उपायुक्त का काफिला जब मंदिर गाला पहुंचा तो प्रदर्शन के कारण लगे जाम में फंस गया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के सामने नारेबाजी करते हुए उक्त सड़क मार्ग की खस्ता हालत की ओर ध्यान देना, इसकी मरम्मत करने और बिजली कटौती को बंद करने की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 13 किलोमीटर सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि वाहनों को चलना तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में बिजली की कटौती भी इतनी ज्यादा की जाती है जो 24 घंटे में दो या 3 घंटे ही दी जाती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बिजली और सड़क जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का भी काफी नुकसान हो रहा है।
------
क्या कहा उपायुक्त ने
इस संबंध में उपायुक्त विकास कुंडल ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था, और नियमों की बात करें तो ठेकेदार सड़क बनाने के बाद पांच साल तक उसका रखरखाव करने का जिम्मेदार होता है। उसके बाद से ठेकेदार को नहीं पूछा जा सकता। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि 31 मार्च से पहले पहले सड़क की हालत को सुधारा जाएगा। उस पर ब्लैक टॉपिंग कर दी जाएगी। वहीं बिजली कटौती को लेकर भरोसा दिलाया कि संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें