थन्नामंडी के कोट भरोट में जल शक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। थन्नामंडी के पंचायत कोट भरोट वार्ड नंबर-1 में स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों के मुताबिक काफी समय से क्षेत्र में पानी नहीं है। सड़क जाम कर जल शक्ति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले क्षेत्र में एक मौत हुई थी और लोगों को नहाने के लिए पानी नहीं मिला। जो लोग आए और वहां स्नान किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज भी हमारे पानी लाने के लिए महिलाएं कितने किलोमीटर की दूरी तक जाती हैं। लोगों ने उपायुक्त से अपील की है कि वे जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दें ताकि क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सकती है। संवाद