पुंछ जिले के मेंढर कस्बे में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पी एच ई दिहाडीदार कर्मचारी
- फोटो : POONCH
मेंढर। उपजिला मुख्यालय स्थित जल शक्ति विभाग कार्यालय में सोमवार को अस्थायी कर्मचारियों ने मांगों को दोहराते हुए धरना प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इनकी मांग को पूरा किया जाय। इनमें उन्हें स्थायी किया जाय। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 फरवरी से शुरू हो रही 72 घंटों की हड़ताल में वह भी शामिल होंगेे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूटी से पहले वाली सरकार और अब की सरकार ने हमारी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी गंभीरता नहीं दिखाई गई है। संवाद