फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर स्थायी किए जाने की मांग की। वाटर वर्कर्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा के नेतृत्व में अस्थायी कर्मचारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अशोक शर्मा ने कहा कि इस महंगाई के दौर में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार तमाशा देख रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। अस्थायी कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी करके कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। प्रदर्शन में देव राज, चेन कुमार, पुष्कर राज, शाम लाल, सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें