नौशेरा। अपने अधिकार के लिए शनिवार को सड़क पर उतरीं आशा वर्कर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। एडीसी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्ष 2006 से वह ड्यूटी कर रही हैं। हमें मां बच्चे की देखरेख के लगाया गया। चुनाव ड्यूटी के अभी तक पैसे नहीं मिले, जान जोखिम में डाल कर कोरोना काल में ड्यूटी की है। हर जगह आशा वर्कर से काम लिया जा रहा है। हमारा परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आशा वर्कर ने मांगों का ज्ञापन एडीसी सुखदेव सिह सम्याल को सौंपा। संवाद