नौशेरा। बिजली पानी की कमी को लेकर लोगों में भारी रोष है। वीरवार को लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग राजल जाम कर विद्युत व जलापूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लो वोल्टेज बार-बार कटौती से जीना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे थना प्रभारी पंकज शर्मा व एईई अशोक शर्मा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करा कर सड़क मार्ग खुलवाया। बाद में प्रदर्शनकारी एडीसी कार्यालय पहुंचे। एडीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जनता की परेशानी को हल किया जाएगा। प्रदर्शन में मोहन शर्मा सरपंच पंचायत ए, शुभम शर्मा सरपंच पंचायत राजल बी, कवलजीत सिंह सरपंच पंचायत नोनयाल शामिल रहे।