राजोरी। कश्मीर हुए धर्म परिवर्तन के खिलाफ सिख समुदाय के लोगों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरानू ने राजोरी-कलाकोट सड़क जाम कर इसे सोची समझी साजिश करार दिया।
सरदार मोहन सिंह, सरदार मोहिंदर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने बीते दिनों कश्मीर से सिख लड़कियों के धर्मांतर कोे लेकर सरकार की चुप्पी पर नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि इनमें से एक लड़की की शादी मुस्लिम लड़के से कर दी गई जो अभी लापता है। सिख समुदाय का कहना है कि धर्मांतरण के खिलाफ भारत सरकार सख्त कानून बनाए। साथ ही जम्मू के सिखों को अल्पसंख्यक समुदाय का दर्जा दे। राज्य में मैरिज एक्ट लागू करे, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में लगातार इस्लाम धर्म के लोगों की ओर से सिख समुदाय की बहन-बेटियों को अपहरण करके उनसे शादी किया जा रहा है। धर्म परिवर्तन भी कराया जा रहा है। जोकि समाज और कानून की दृष्टि से गलत है।