नौशेरा। वाटर वर्क्स पीएचई एंप्लाई एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार शर्मा की देखरेख में अस्थाई कर्मचारियों ने मांगों को सरकार के समक्ष रखा। कर्मचारियों की तरफ से काफी समय से अधिकारियों व उपराज्यपाल से मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार शर्मा चेयरमैन श्यामलाल, दिल्ली रेटेड वर्कर यूनियन अध्यक्ष पुष्कर राज, महासचिव खालिक मिर्जा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 52 माह का वेतन जारी किया जाए। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और समय पर वेतन दिया जाए। ताकि वह अपने परिवार को चला सके। इस मौके पर मोहम्मद आजम, छठी राम, चैन कुमार, देवेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
फोटो:- नौशहरा मे पीएचई अस्थाई कर्मचारियों अपनी मॉगो को सरकार के समक्ष रखा