फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत को लेकर डीसी ऑफिस का किया घेराव

विज्ञापन
पानी की किल्लत को लेकर डीसी कार्यालय में प्रदर्शन करते दलाल के लोग. - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। पेयजल किल्लत से जूझ रहे दरहाल निवासियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दरहाल में करीब छह-सात माह से उन्हें जल शक्ति विभाग की पाइपों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की आपूर्ति स्कीम ठप हो चुकी और फटी पुरानी पाइपों से सारा पानी लीक हो जाता था और पानी लोगों के घरों तक पहुंचता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले नई पाइप लगाने के लिए फंड्स भी जारी हुए थे, लेकिन वह फंड्स कहां गबन हो गए, कहां गायब हुए। आज तक इस बात का पता नहीं चला। लोग आज भी पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बाद में उन्होंने डीसी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही नई पाइपें लगाकर सप्लाई को बहाल नहीं किया तो लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे। डीसी नजीर शेख ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा देते हुए कहा कि वो विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द सप्लाई बहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें