फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में ऑटो-टेपो चालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
राजोरी में आटो और टेंपो चालक प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
राजोरी। ऑटो टेंपो चालकों ने बुधवार को प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बताया कि लॉकडाउन में ढील के दौरान सरकार एवं विभाग ने किराए में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब पहले वाला किराया कर दिया है। इस बीच पेट्रोल डीजल के दाम काफी बढ़ गए। दूसरी ओर परिवहन विभाग ने विभिन्न कार्यों की फीस भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

आटो टेंपो चालकों ने कहा कि वे बहुत परेशानी से गुजर रहे हैं। उपायुक्त से मुलाकात करते हुए उन्होंने डीसी को बताया कि लॉकडाउन के दौरान और आज तक उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई माह से वाहनों की बैंक में किस्त भी जमा नहीं कर पाए हैं, जबकि अपने बच्चों का पालन पोषण भी मुश्किल हो रहा है। कहा कि किराए में बढ़ोत्तरी करें, ताकि वह परिवार को पाल सकें और अपने वाहनों को चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें