जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल 37 वें दिन भी जारी रही
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों द्वारा मांगों को पूरा कराने को लेकर की जा रही काम छोड़ हड़ताल 37 वें दिन भी जारी रही। इससे क्षेत्र में जल संकट बढ़ता जा रहा है। हालांकि 37 दिन से जलशक्ति विभाग में कार्यरत स्थायी कर्मचारी भी अब पानी की आपूर्ति बहाल करने में असमर्थ हो रहे हैं। इससे क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। क्योंकि वह 20 वर्ष से विभाग में सेवा दे रहे हैं। विभाग ने बीस वर्ष बाद भी उनको पक्का करने के लिए ठोस योजना नहीं बनाई है। संवाद