भाजयुमो कार्यकर्ता राजोरी में फ़ायर ब्रिगडे की चयन सूची में धांधली के विरोध में प्रदर्शन करते ह?
राजोरी। भाजयुमो ने दमकल विभाग (अग्निशमन दल) की चयन सूची में धांधली के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस भर्ती प्रक्रिया उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।
भाजपा महामंत्री रणजीत तारा, महामंत्री भाजयुमो अमित गुप्ता और कुंदन लाल सहित युवा मोर्चा की पूरी टीम ने जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित मुरादपुर चौक जाम करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चयन सूची रद्द कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की गुहार लगाई। रणजीत तारा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के साथ जो न्याय सदियों से चलता रहा है वो न्याय अभी भी हो रहा है। कुछ दिन पहले निकाली गई फायर ब्रिगेड की चयन सूची में जम्मू से मात्र कुछ ही युवाओं को लिया गया, जबकि अधिक युवा कश्मीर घाटी से लिए गए जो जम्मू के साथ नाइंसाफी है। तारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि जम्मू के उन उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल स्थानांतरित किया जाए जो वर्षों से जम्मू-कश्मीर में नौकरी कर रहे हैं। वह आज भी कश्मीर के हितों के लिए काम करते हैं। प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह तत्काल ऐसे अधिकारियों को हटाकर नए अधिकारी की नियुक्ति करें ताकि जम्मू के साथ भेदभाव और पक्षपात बंद हो।