फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कर्मचारी दसवें दिन भी कांमछोड हडताल पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग सब डिवीजन के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रही। इससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप होने के कगार पर पहुंच चुकी है। हालांकि विभाग के स्थायी कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने खुद पंपिंग स्टेशनों पर मोटरें चलाकर पानी की आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, लेकिन उपजिला में मुश्किल से 10 से 15 प्रतिशत क्षेत्र में ही पानी की आपूर्ति हो रहा है। इस संबंध में अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जनता को खुश करने के लिए पानी की सुविधा हर घर में देने के दावे जरूर कर रही है, लेकिन जो लोग वर्षों से विभाग में काम कर रहे हैं उनसे बगैर वेतन दिए काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनसे भविष्य को बरबाद करके लोगों को पानी की सुविधाएं दी हैं, लेकिन अब जब तक सरकार की तरफ से उन्हें पक्का करके पांच वर्षों का बकाया वेतन नहीं दिया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें