फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल तीसरे दिन भी जारी रहने से क्षेत्र में जलसंकट गहराया

विज्ञापन
जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल जारी। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। मांगों को पूरा कराने को लेकर काम छोड़ हड़ताल कर रहे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी सोमवार को तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे क्षेत्र में जल संकट और भी गहरा गया है। हालांकि तीसरे दिन आम जनता की परेशानियों को देखते हुए उपजिला अस्पताल कोविड केयर सेंटर में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन अन्य जगह पानी की आपूर्ति नहीं होने दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को स्थायी करने की तथा पांच वर्ष के बकाए वेतन की मांग कर रहे जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बीडीसी चेयरमैन स्योट मास्टर बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग में वर्षों से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। वह वर्षों से स्थायी करने तथा बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन जब सरकार ने उनकी बात नहीं सुनीं तो मजबूर होकर उन्हें काम छोड़ हड़ताल करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से उनके साथ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें