फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल दूसरे दिन भी जारी रहने से जलसंकट ओर गहराया

विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की अपनीं मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। नौकरी को पक्का करने और पांच वर्ष का बकाया वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार से शुरू हुई जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल रविवार को भी जारी रही। इसके कारण क्षेत्र में जल संकट और भी गहरा गया है। विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रविवार को सुंदरबनी नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

विभाग के स्थायी कर्मचारियों ने पानी की आपूर्ति बहाल करने के पूरे प्रयास किए, लेकिन स्थायी कर्मचारियों की संख्या बहुत कम होने के कारण विभाग की कहीं पर भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। रविवार दूसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण आम लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा। लोगों को मजबूर होकर दूर-दूर के प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाना पड़ा। इस संबंध में जलशक्ति विभाग की अस्थायी कर्मचारी उपजिला सुंदरबनी के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से अस्थायी कर्मचारियों के प्रति अपनाई जा रही ढुलमुल नीति का नतीजा है कि आज उन्हें मजबूर होकर वेतन तथा नौकरी पक्का करने की मांग को लेकर काम छोड़ हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह लोग पिछले 15 से 20 वर्षों से अस्थायी तौर पर विभाग में सेवाएं देते रहे, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली जिस कारण अब उन्हें मजबूर होकर नौकरी पक्का करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें