नौशेरा पीएचई डिवीजन के बाहर अपनी माँगो को लेकर प्रदर्शन करते जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी
नौशेरा। पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट डिवीजन ने मांगों को लेकर शनिवार को प्रदर्शन कर सरकार से अधिकार देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते हमें मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि 52 माह का बकाया देकर अस्थाई कर्मियों को स्थायी कर लाभ दिया जाए। प्रदर्शन में शाम लाल शर्मा, छतर सिंह, अनिल कुमार, खालिक मिर्जा, देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे। संवाद