फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बुद्धल की कुर्सी एक साल से खाली

विज्ञापन
पंचों और सरपंचों ने किया प्रदर्शन.
विज्ञापन
राजोरी। बुद्धल कस्बा राजोरी जिले का एक सुदूरवर्ती इलाका है। जहां कभी तहसील थी। आज वहां के लोग एक साल से नायब तहसीलदार की नियुक्ति के लिए तरस रहे हैं। सोमवार को ब्लॉक बुद्धल के सभी पंचों-सरपंच ने नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान चेयरपर्सन ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल शमीम अख्तर ने कहा कि नायब तहसीलदार बुद्धल का एक साल पहले तबादला हुआ था और तब से यहां कोई भी तैनाती नहीं हुई है। इसके कारण यहां के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच पंच डेमोक्रेटिक फोरम के महासचिव शब्बीर अहमद ने कहा कि सरकार और प्रशासन बुद्धल के लोगों के धैर्य और सम्मान की परीक्षा ले रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मंच के एक अन्य सदस्य अरशद मीर ने कहा कि नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र के युवाओं को एक छोटा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए 20 किमी. की दूरी तय कर कोटरंका जाना पड़ता है। कई माह से सरकार और प्रशासन को समय देते रहे हैं, लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में बुद्धल में नायब तहसीलदार की नियुक्ति नहीं की जाती है, तो इलाके के लोग प्रशासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन फारूक इंकलाबी ने कहा कि आखिरकार क्या कारण है कि सरकार एक नायब तहसीलदार की नियुक्ति नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद बुद्धल के लोग प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें