फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटरंका में संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला युवक

विज्ञापन
कोटरंका में युवक की मौत पर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन व अन्य।
विज्ञापन
राजोरी। कोटरंका सब डिवीजन के जगलानू इलाके में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव एक कार से बरामद हुए है। इसके चलते सोमवार को कोटरंका में विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मृतक के परिवार के अनुसार उनका बेटा तसवीर हुसैन कोटरंका में दुकान करता था। शनिवार को कुछ दोस्तों के साथ दुकान का सामान लेने की बात कहकर घर से करीब तीन लाख रुपये और एटीएम कार्ड लेकर चला गया। मृतक के पिता कयूम डार ने बताया कि सोमवार की सुबह उन्हें जानकारी दी गई कि उनका बेटा एक कार मे मृत पड़ा है। उन्होंने बताया कि जिस दोस्त की कार में वह गया था उसी ने उसकी हत्या कर रुपये चुरा लिए हैं। मृतक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि यह हत्या का मामला है। पुलिस को चाहिए कि तत्काल विशेष टीम गठित कर उनके बेटे के दोस्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोस्तों ने उनके बेटे को नशीली दवा की ओवरडोज देकर मारा है। उसके पास जो रुपये थे वो चुरा लिए गए हैं। दोस्तों ने पैसे की लालच में उसे मार डाला है। करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बताया कि जिस कार से शव मिला है उस कार को जब्त कर एक युवक को भी हिरासत में लिया है और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को दे दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें