परियोजनाओं का निरीक्षण करते जल शक्ति विभाग कोटरंका के एईई। संवाद
- फोटो : rajauri
राजोरी। जल शक्ति विभाग कोटरंका जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना के तहत चल रही जलापूर्ति परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए ग्राम पंचायत केवल लोअर के कंगोटा क्षेत्र का दौरा किया।
अधिकारियों ने पानी के नए स्रोतों की पहचान की और ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रगति पर चल रहे कार्यों में आठ जल भंडारण टैंकों का निर्माण, एक पंप रूम के साथ एक लिफ्ट सिस्टम और चार स्प्रिंग कवर की स्थापना शामिल हैं। पानी समिति के अध्यक्ष फारूक इंकलाबी ने कहा कि यह निरीक्षण क्षेत्र में जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दौरे में एईई अशफाक चौधरी, ग्राम पंचायत केवल लोअर के अध्यक्ष फारूक इंकलाबी, जेई अब्दुल रहमान, सामाजिक कार्यकर्ता लयाकत चौधरी, यासीन चौधरी, फजल चौधरी, इकबाल चौधरी और जफर नाइक मौजूद रहे। संवाद