फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: डीडीसी राजोरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परिदृश्य की समीक्षा की

विज्ञापन
डीसी राजोरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर बैठक करते हुए - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रभावी सॉलिड वेस्ट के लिए सेग्रीगेशन शेड के निर्माण की स्थिति और अन्य आवश्यकताओं की उपलब्धता की मांग की। बताया गया कि 70 सेग्रीगेशन शेड का कार्य आवंटित कर दिया गया है और 51 पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कम से कम संभव समय के भीतर सभी प्रस्तावित सेग्रीगेशन शेडों के आवंटन को पूरा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने सोकेज पिट्स के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की और इसकी जियो टैगिंग पूरी करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में यह भी बताया गया कि अधिकांश ब्लॉकोे में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुरू कर दिया गया है और सभी पंचायतों को कम से कम समय में कवर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह डीडीसी ने भी खुले मे शौच से मुक्ति यानी ओडीएफ प्लस योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभाग को मिशनरी भावना से काम करने को कहा ताकि जिले में मिशन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैठक में एडीडीसी पवन कुमार, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एसीआर इमरान राशिद कटारिया, एसीडी विजय कुमार व बीडीओ चंदर कांत भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें