फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों पर चर्चा को लेकर उपराज्यपाल से आनलाईन बैठक का हिस्सा बने सरपंच पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। ग्रामीण विकास विभाग ब्लाक कार्यालय में मंगलवार को एडीसी, खंड विकास अधिकारी के साथ सरपंचों-पंचों ने सुंदरबनी में विकास कार्यों को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से ऑनलाइन बैठक में शामिल होकर विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक के दौरान सरपंचों पंचों के साथ-साथ ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों तथा एडीसी ने भी चर्चा करते हुए कई सुझाव साझा किए। बैठक के दौरान सरपंचों-पंचों ने विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ मनरेगा कैपेक्स बजट के तहत बीते वर्ष कराए गए बकाया भुगतान की गुहार लगाई ताकि लोगों द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए बकाया राशि मिल सके। उपराज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी विकास कार्य का बकाया नहीं रखा जाएगा। सरपंचों-पंचों से कहा कि उनके क्षेत्र में होने वाले कार्यों पर वह नजर रखें, ताकि विकास कार्य कराने में कोताही न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें