एएसपी कालाकोट बाजार का दौरा करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी लॉकडाउन के हालात का जायजा लेने एडीसी कालाकोट कृष्ण लाल और एएसपी नौशरा गिरधारी लाल ने कालाकोट बाजार सहित अन्य जगहों का दौरा किया। वहीँ इस अवसर पर अधिकारियो ने हालात देखे कि लॉकडाउन का पालन लोग किस हद तक कर रहे हैं और लोग लॉकडाउन जैसी स्थिति से जरूरी साजो सामान की खरीदारी को परेशान तो नहीं है। वही बाजार में एडीसी कृष्ण लाल ने सब्जी किराना आदि के दुकानदारों से कहा कि दुकानों में सामान लेने वाले लोगों से भी सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने को कहें और ज्यादा भीड़भाड़ दुकानों पर न जमा होने दें लोगों को बारी-बारी से जरूरत का सामान उन्हें मुहैया करें। वही लोगों से भी कहा कि जरूरत का सामान लेने को ही घर से निकले अन्यथा घर में रहकर लॉक डाउन का पालन करें वहीं प्रशासन द्वारा यह भी चेतावनी दी गई कि जो लोग लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाता पाया गया उसे सहन नहीं किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई के साथ उसे दंडित किया जाएगा