नौशेरा। लोहड़ी पर्व को लेकर शनिवार को प्रशासन ने बाजार का औचक दौरा किया। इस दौरान दुकानदारों को हिदायतें दीं। कहा कि निर्धारित से अधिक मूल्य लेने वालों को बख्शा नही जाएगा। ढाबे वालों और हलवाइयों से घरेलू गैस का उपयोग न करने के लिए कहा। इसके अलावा गुणवत्ता वाले सामान बेचने के लिए कहा। इस मौके पर 500 रुपये जुर्माना भी वसूला। इस मौके पर नायब तहसीलदार शाम लाल, तहसील सप्लाई अधिकारी कुलदीप कुमार, फुड इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर खिलाफ वर्जी, पुलिस की मौजूदगी रही। नायब तहसीलदार शाम लाल ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।