फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने फेयर प्राइस शॉप्स का किया निरीक्षण

विज्ञापन
एक दुकान में सामान की रेट लिस्ट की जांच करते सरपंच।
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बुद्धल ब्लॉक में सरपंच ग्राम पंचायत केवल फारूक इंकलाबी ने कई शिकायतें मिलने के बाद केवल पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कुछ उचित मूल्य की दुकानों (फेयर प्राइस शॉप्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी टीम ने पाया कि राशन कार्ड धारकों को निर्दिष्ट की तुलना में कम चावल, गेहूं और आटा वितरित किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सूचीबद्ध उत्पादों को बेचने के लिए अतिरिक्त पैसे लेते हुए पाया गया। दुकानदार राशन कार्ड धारकों की वास्तविक मात्रा से 5 से 10 किलोग्राम कम चावल, गेहूं और आटा दे रहे थे।
विज्ञापन

सरपंच और टीम को कुछ उचित मूल्य की दुकानों में चावल के स्टॉक में गड़बड़ी मिलीं। केवल में राशन कार्ड धारकों ने सरपंच को सूचित किया कि उन्हें पीडीएस के तहत खरीदे जाने वाली वस्तुओं के लिए 30 से 50 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं। निरीक्षण के बाद सरपंच फारूक इंकलाबी ने दुकानदारों से 3,000 रुपये जुर्माना वसूला और इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश की। फारूक इंकलाबी ने अन्य सभी फेयर प्राइस शॉप्स वाले दुकानदारों को ईमानदारी से राशन वितरित करने के निर्देश दिए और उन्हें चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं लाया गया तो कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें