फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को जवाब देने को सेना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पाकिस्तान सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई की संभावना के चलते सेना ने नीलम घाटी में पाकिस्तानी सेना की चौकियों और आतंकी शिविरों पर हमला किया। अब पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए राजोरी और पुंछ जिलों में भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तानी सेना भी भारतीय सेना के प्रमुख स्थानों पर भारी गोलाबारी और आर्टिलरी फायरिंग का सहारा लेकर बर्फबारी से पहले आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है।
विज्ञापन

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि लश्कर-ए-तैइबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन आदि सहित अन्य आतंकवादी संगठनों की मदद से पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने कई फिदायीन युवाओं को भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित किया है। उन्हें राजोरी और पुंछ जिलों के नौशेरा, राजोरी, बालाकोट, मेंढर कृष्णाघाटी, शाहपुर, पुंछ, साब्जियां क्षेत्रों से भारतीय क्षेत्र में धकेला जा सकता है। पाकिस्तान की सेना ने एलओसी के पास कई नई रेजिमेंटें लाई हैं, जिन्हें रावलकोट, कोटली, मुजफराबाद, डूंगी आदि इलाकों में तैनात कर दी गई है। पाकिस्तान सेना ने घुसपैठियों और बैट कार्रवाई में मदद के लिए एलओसी के साथ कई स्थानों पर स्पेशल सर्विस ग्रुप के कमांडो भी तैनात किए हैं।
साजिश नाकाम करने को दोनों जिलों में सेना अलर्ट पर
राजोरी और पुंछ दोनों जिलों में भारतीय सेना सबसे ज्यादा अलर्ट पर है। जीओसी ह्वाइट नाइट कॉर्प्स के साथ उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह अक्सर राजोरी और पुंछ में सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए क्षेत्रों का दौरा करते रहे हैं। उधर विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा के कमांडरों ने अपनी भारत-विरोधी रणनीति तैयार करने और अपना आधार स्थापित करने के लिए कोटली जिले में कहीं बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें