राजोरी मेला ग्राउंड पर चलते के गांव में पैदा हुई आवश्यक वस्तुओं का टोटा कोई राशन नहीं तो कहीं एलपीजी गैस नहीं तो कहीं बिजली व पानी नहीं. संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी घातक कोरोना के प्रकोप से आम जनता को बचाने के लिए राजोरी में लॉकडाउन तो कर दिया गया लेकिन आम जनता की परेशानियों का निपटारा करने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम। जानकारी के अनुसार जिले के दूर दराज़ के कई ऐसे गांव हैं जहां पर लॉकडाउन के चलते कई प्रकार की बुनियादी सुविधाओं का टोटा पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिले के दूरदराज के कई गांव में बिजली व पानी की समस्या है। कहीं पर एलपीजी गैस उपलब्ध नहीं हो रही और कहीं पर राशन का भी टोटा पड़ा। किराने की दुकनो पर रोजमर्रा की जरूरतों वाली चीजें खत्म है और लोगों को इसके लिए कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज़ के इलाके जैसे बुद्धल कंडी, खवास, कालाकोट गदयोग, मोगला आदि मै खाने-पीने की सारी वस्तुएं उपलब्ध नहीं है और लोग भगवान भरोसे अपनी जिंदगी बिता रहे। इसके अलावा दूर दराज़ के काफी सारे गांव में रसोई गैस भी खत्म और लोगों को रोजमर्रा का खाना बनाने के लिए भी परेशानी को झेलना पड़ रहा। वहीं लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कमी को दूर करेव तुरंत गांवों में रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजें भेजें।