फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
नौशेरा सड़क हादसे क्षतिग्रस्त वाहन
विज्ञापन
नौशेरा। राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पुंछ पर लंबेड़ी के निकट एक बस ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को सड़क लंबेड़ी के नजदीक पीरबाबा पर राजोरी से जम्मू जा रही बस नंबर जेके 02 एक्यू 1370 ने विपरीत दिशा से आ रही बिना नंबर वाली एक पल्सर मोटरसाइकिल पल्सर में टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक व पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग व पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान इरफ़ान अहमद (17) पुत्र मोहम्मद आज़म निवासी लंबेड़ी और शास्वत शर्मा (17) पुत्र कौशल कुमार उर्फ पापी निवासी बगनोटी के रूप में हुई। डॉक्टरों ने इरफान अहमद को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद शाश्वत शर्मा को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शाश्वत शर्मा दसवीं कक्षा का विद्यार्थी है। बस चालक फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें