राजोरी। कोटरंका के मोडा क्षेत्र निवासी एक मजदूर की मंगलवार को खेल मैदान में काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर मोहम्मद इमरान कोटरंका स्थित खेल मैदान में लगी झंडे वाली पाइपों को जमीन से निकाल रहा था। एक पाइप अचानक मैदान के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन चपेट में आ गई और मजदूर बुरी तरह से झुलस कर बेहोश हो गया। आसपास खडे़ अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरोें ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मजदूर की मौत पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन को मजदूर के परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। संवाद