नौशेरा। मानपुर जा रहा एक ट्रेक्टर अधिक वजन के चलते पलट गया। वह बजरी ले जा रहा था। इस हादसे में एक की मौत हो गई।
मंगलवार को एक ट्रैक्टर नौशेरा से मानपुर की तरफ जा रहा था। इस मार्ग पर सड़क की चौड़ाई कम होने के चलते ट्राली में वजन अधिक होने के कारण ट्रैक्टर आगे से उठ गया। ऐसी स्थिति में चालक स्टेयरिंग में फंस गया। चालक को फंसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। इससे पहले वह लोग चालक को बाहर निकाल पाते उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचित किया। पहुंची ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सज्जाद अहमद (24) पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी संगपुर नारिया के रुप में हुई।