नौशेरा। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग बगनोटी में एक मोटरसाइकिल से दो लो जा रहे थे। इस दौरान वे एक बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक व सवार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हफीज व मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी चकजराला के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद